फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट व दो लाख रुपये न मिले, बिन दुल्हन लौटी बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। शादी में बुलेट व दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर दूल्हे ने दुल्हन को साथ ले जाने से मना कर दिया। समझाने के दौरान वर व वधू पक्ष में मारपीट हो गई। मारपीट में दुल्हन का चचेरा भाई व भांजा घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। समझौता न होने पर बरात बिना दुल्हन के लौट गई।
विज्ञापन

सहायल के पूरा कला गांव निवासी मुर्सलीम खां ने बताया कि बेटी की शादी बेला के नुनारी गांव निवासी मयनुद्दीन पुत्र नसरुद्दीन के साथ तय की थी। सोमवार को बरात आई थी। देर शाम तक वैवाहिक कार्यक्रम सुचारु रुप से चलता रहा। सोमवार रात जब दुल्हन की विदाई का वक्त आया तो दूल्हे ने बुलेट व दो लाख रुपये की मांग रख दी। जब असमर्थता जताई तो दूल्हे ने दुल्हन को साथ ले जाने से इंकार कर दिया।
जब लड़की पक्ष ने बरातियों को समझाने की कोशिश की तो बारातियों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में लड़की के चचेरे भाई सलीम खा व भांजा यूसुफ घायल हो गए। लड़की पक्ष ने पुलिस सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। दोनो पक्ष सहायल थाने पहुंचे और रिश्ता न करने की बात पर समझौता कर लिया। सहायल थानाध्यक्ष (डीएसपी) गुंजन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है। तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें