लेकिन कब्जा नहीं हटने पर प्रशासन ने बुल्डोजर की मदद से उसे गिरा दिया, जिसके बाद वहां मौजूद मलवे को नगर पंचायत की टीम ने अपने ट्रैक्टर पर लादकर जब्त कर लिया। दुकानों को ढाहने के संबंध में वहां खोखा पेटी, टट्टर और टीन शेड रखे दुकानदार सद्दाम,नफीस,आदि ने बताया की बिना किसी सूचना के अचानक से राजस्व विभाग की टीम ने आकर बुल्डोजर से दुकानें तोड़ना शुरू कर दी।
इससे उनका काफी सामान भी टूट गया और उन्हे भारी नुक्सान उठाना पड़ा। इस संबंध में तहसीलदार सदर रणवीर सिंह ने बताया की अवैध कब्जे को हटाने के लिए दुकानदारों से कई बार कहा जा चुका था। यह आराजी दरगाह की गाटा संख्या 906 की जमीन है जिसमे सरकारी तालाब और सड़क है इस पर कुछ लोग अवैध कब्जा किए थे जो हटवाया गया है।