फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 50 सड़कों का मिला बजट, अधिकतर खस्ताहाल

Wed, 14 May 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फफूंद से तर्रई रजबहा जाने वाली जर्जर सड़क। - फोटो : फफूंद से तर्रई रजबहा जाने वाली जर्जर सड़क।
विज्ञापन
औरैया। पीडब्ल्यूडी को जनवरी माह में जिन 50 सड़कों की मरम्मत का बजट मिला था, उनमें से अधिकांश का काम अब भी पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

कुछ सड़कों की मरम्मत का टेंडर न होने से मई माह में भी काम पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में उन सड़कों की हालत और खस्ता हो रही है। अगले महीने से बरसात शुरू होने पर लोगों को परेशानी होगी।

जिले में ग्रामीण अंचलों को मुख्य सड़क, शहर और मुख्यालय से जोड़ने वाली कई सड़कों की हालत खस्ता है। ओवरलोडिंग और अनदेखी की मार से जर्जर हो चुकीं ऐसी 50 सड़कों की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी ने शासन को रिपोर्ट भेजी थी। शासन ने 22 जनवरी को मंजूरी का आदेश भी जारी कर दिया। इन सभी सड़कों की मरम्मत के लिए बजट भी जारी हो चुका।
विज्ञापन

वहीं, अब भी हकीकत यह है कि इनमें से कई सड़कों की हालत खस्ताहाल है। हालांकि पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अमर सिंह के मुताबिक पिछले वित्तीय वर्ष में जिन सड़कों के लिए मरम्मत की रकम जारी हुई थी, उनमें लगभग सभी का काम हो चुका है।
अब जिले में नए सिरे से सर्वे करवाकर खराब सड़कों की पहचान की जा रही है। उसकी रिपोर्ट शासन को भेजकर मरम्मत की मांग की जाएगी। वहीं, सड़कों की हालत बता रही है कि मरम्मत का काम पूरा नहीं है। बारिश में इसकी पोल खुल जाएगी।
विज्ञापन



इन सड़कों की मरम्मत को मिल चुकी मंजूरी

औरैया-बेला मार्ग से पुर्वा तारा वाया पुर्वा भीमा मार्ग की मरम्मत, मुरादगंज से दलेलनगर मार्ग, फफूंद पाता मार्ग से तर्रई मार्ग, फफूंद पाता हरचंद्रपुर मार्ग से दखनई मार्ग, बूढ़ादाना रजबहा से बूढ़ादाना संपर्क मार्ग, बूढ़ादाना रजबहा से भियांपुर मार्ग, सहार से कुंवरपुर जमालपुर मार्ग, सहायल संपर्क मार्ग से टेढ़ा संपर्क मार्ग, ताजपुर नहर पट्टी से कुर्सी संपर्क मार्ग, गढ़वाना बहादुरपुर मार्ग से अहनैया नदी पुल तक, नौनिकपुर से अछल्दा मार्ग वाया मानिकपुर मार्ग और अछल्दा से वीरपुर मार्ग की मरम्मत की मंजूरी हो चुकी है। इनमें से कई सड़कों का काम पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें