जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान अजीतमल में बीटीसी 2013 के प्रशिक्षणार्थियों को विज्ञान प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिक्षण कार्य के दौरान बच्चों के जीवन में उपयोगी प्रभाव डालेगा। प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनी टीचरों ने विज्ञान की बारीकियों को समझा और प्रशिक्षण संबंधी सवालों का ट्रेनर से समाधान कराया।
डायट अजीतमल में 2013 बैच के ट्रेनी बीटीसी प्रशिक्षणार्थियों को विज्ञान आधारित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। श्री नारायण इंटर कालेज बड़ैरा के विज्ञान टीचर ब्रजेश दीक्षित टीचरों को प्रशिक्षण दे रहे है।
उन्होंने विज्ञान को दैनिक जीवन में उपयोगी बताया और प्राइमरी एवं जूनियर कक्षाओं के पाठयक्रम पर आधारित 50 प्रयोगों का प्रदर्शन किया।
इसके अंतर्गत उत्तल लेंस, अवतल लेंस, प्रकाश की सीधी रेखा में चाल, बल, प्रकाश आदि की जानकारी दी । इसके साथ ही वायु कैसे स्थान घेरती है, प्रयोग करके बताया। संतुलन, असंतुलन, द्रव्य की अवस्था आदि पर आधारित प्रयोगों का प्रदर्शन किया।
वहीं प्राचार्य रमेश कुमार वर्मा ने ट्रेनी बीटीसी को भविष्य में टीचर बनकर कक्षाअेां में क्रियाकलाप करने का निर्देश दिया । इस अवसर पर अखिलेश दुबे, राजेश उपाध्याय, अबरार अहमद, मनोज कुमार, शिवप्रकाश, अनीश अहमद, बलवीर सिंह, रविबाबू, श्रीरामबाबू आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहे ।