फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी का छात्र यमुना में कूदा

विज्ञापन
फोटो19एयूआरपी 24- यमुना में कूदने वाला युवक मारुति नंदन। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। अधिवक्ता का भाई और बीटीसी छात्र ने शनिवार दोपहर यमुना में छलांग लगा दी। यमुना पुल पर बाइक और चप्पलें मिली हैं।
विज्ञापन

गोविंद नगर निवासी बीटीसी (बेसिक ट्रेनिंग सर्टिफिकेट) तृतीय सेमेस्टर का छात्र मारुति नंदन तिवारी उर्फ पिंकू (26) पुत्र वीरेंद्र कुमार तिवारी शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे यमुना नदी पुल पर पहुंचा और पानी में छलांग लगा दी। घटना के दौरान शमशान घाट पर मौजूद लोगों ने युवक को कूदते देखा तो उस तरफ भागे लेकिन युवक एक बार पानी में उछाल लेने के बाद फिर से पानी में अंदर चला गया। इसके बाद बाहर नहीं आया। पुल से पुलिस ने युवक की बाइक व चप्पलें बरामद की हैं। व्हाट्सएप के स्टेटस पर लगाया गया सुसाइड नोट पुलिस ने ले लिया है। छात्र करमपुरनिगड़ा से बीटीसी कर रहा था।
इस पर लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी कोतवाली इंस्पेक्टर शशांक राजपूत, देवकली चौकी इंचार्ज प्रवेंद्र कुमार, ब्रह्मनगर चौकी इंचार्ज काली चरन ने मल्लाहों की मदद से पानी में जाल डलवाए लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने मामले की जानकारी ली और गोताखोर को बुलाने के निर्देश दिए। गोताखोर ने पानी में काफी देर तक खोजबीन की लेकिन दूर-दूर तक नहीं मिला। पुलिस ने एनडीआरएफ टीम कानपुर को मामले की सूचना देकर बुलाया है। रविवार को टीम के आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्रभारी कोतवाली इंस्पेक्टर शशांक राजपूत ने बताया कि अभी घटना की वजह नहीं पता चली है। नदी में कूदने की जानकारी परिजनों को तब हुई, जब उसके बड़े भाई अधिवक्ता आरती नंदन ने फोन के व्हाट्सएप स्टेट्स पर लगाए गए सुसाइड नोट को देखा। जिसमें लिखा था कि मैं अपने जीवन से खुश नहीं हूं। मेरा जीवन अंधकार में है इसलिए आगे का कोई रास्ता नहीं दिख रहा है। मैं क्या बताऊं, सच बोलूं तो मैं जीवन को जीना ही नहीं चाहता, इस अंधकारपूर्ण जीवन को जीने से क्या लाभ है, इसलिए मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें