फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बीटीसी प्रभारी ने फीस के 20 लाख रुपये का किया गबन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। राजरानी स्मारक महिला महाविद्यालय के बीटीसी प्रभारी ने छात्र छात्राओं की फीस के 20 लाख रुपये बैंक में जमा नहीं किए। कार्यवाहक प्राचार्य ने प्रभारी के खिलाफ दस्तावेजों में हेराफेरी करके रुपयों का गबन करने एवं जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

महाविद्यालय में कार्यवाहक प्राचार्य राघवेंद्र पांडेय ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि महाविद्यालय में अंशकालिक प्रवक्ता गणित के पद पर गांव पुर्वा कुशल नौगवां निवासी संदीप कुमार यादव वर्ष 2014 से तैनात हैं। वर्ष 2017 में महाविद्यालय में बीटीसी की मान्यता मिलने के बाद संदीप को बीटीसी प्रभारी बना दिया गया। तब से महाविद्यालय में आर्थिक मामलों को देख रेख करते थे।
विज्ञापन

सत्र 2021-22 के बीटीसी की 36 छात्राओं की 14 लाख 76 हजार रुपये फीस के साथ बीए एवं बीएससी की छात्राओं की चार लाख रुपये फीस बैंक खाते में जमा करानी थी। लेकिन आठ जून को कानपुर विश्वविद्यालय द्वारा दूरभाष से अवगत कराया गया कि महाविद्यालय के छात्रों की फीस विश्वविद्यालय में नहीं पहुंची। जब उन्होंने संदीप से लिखित जवाब मांगा तो आरोपी महाविद्यालय से गायब हो गया। मोबाइल पर बात की तो संदीप ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी की। जब उन्होंने महाविद्यालय के कागजातों की छानबीन कराई तो देखा कि कई छात्रों की फीस लेकर महाविद्यालय के दस्तावेजों पर जमा नहीं की गई है।
विज्ञापन

साथ ही बैंकों से रुपये जमा न करके महाविद्यालय को गलत जानकारी दी गई है। साथ ही आरोपी लिखित दस्तावेजों को गुमराह कर प्रस्तुत करता रहा। थाना दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें