फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जीजा और उसके साथी पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। युवती ने जीजा और उसके साथी पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना पुलिस को दिए शिकायती पत्र में एक गांव निवासी युवती ने अपने जीजा और उसके साथी पर गंभीर आरोप लगाए। बताया कि 13 नवंबर को वह कोचिंग से लौट रही थी। तभी औरैया कोतवाली क्षेत्र में रहने वाला उसका जीजा मिला। उसने उससे छेड़छाड़ की और मोबाइल के साथ 21 सौ रुपये छीन लिए। इसकी लिखित शिकायत पीड़िता ने थाने में की थी।
विज्ञापन

आरोप है कि इसकी जानकारी होने पर उसी दिन शाम लगभग आठ बजे जीजा और उसका एक साथी बाइक से घर पहुंचा। उसके माता-पिता दवा लेने गए थे। वह और छोटी बहन घर में अकेली थी। तभी दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। छोटी बहन के चिल्लाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। प्रथम दृष्टया जांच में मामला जमीन के विवाद का सामने आया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें