फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बहन के घर राखी बंधवाने जा रहे भाई सड़क हादसे में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। बहन के घर राखी बंधवाने जा रहे दो भाइयों की बाइक में तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने सैफई रेफर किया है।
फतेहपुर निवासी राजा बाबू (28) पुत्र मलखान सिंह चचेरे भाई अभिमन्यु सिंह (35) पुत्र करन सिंह के साथ अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के पर्थरा (बाबरपुर) में बहन से राखी बंधवाने जा रहे थे। जैसे ही दोनों बाइक से मुरादगंज के पास पहुंचे, इसी बीच पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्करक मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को शहर के 50 शैया अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को जानकारी दी। कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद सैफई रेफर किया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें