औरैया। क्योंटरा गांव में बारिश के दौरान एक कच्चे मकान की दीवार मय छप्पर के ढह गई। इससे छप्पर के नीचे सो रहा भाई व दो सगी बहनें दब गईं। चीख पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
शुक्रवार देर शाम शुरू हुई बारिश देर रात तक होती रही। क्योंटरा गांव में रामचंद्र का परिवार रात को छप्पर के नीचे सोया था। बारिश के दौरान रामचंद्र के कच्चे घर की दीवार मय छप्पर के गिर गई। इससे उसके नीचे सो रहे बच्चे लक्ष्मी एवं डोली और भाई मनीष दबकर घायल हो गए।
आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से घायल लक्ष्मी, डोली व मनीष को परिजन जिला अस्पताल औरैया भर्ती कराया गया। परिवार के बाकी लोग ठीक हैं।