फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी पाइप लाइन, लोग दूषित पानी पीने को विवश

Fri, 26 Feb 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत बाबरपुर- अजीतमल की लापरवाही से नगर पंचायत के कई वार्डो में गंदा पानी पहुंच रहा है। प्रदूषित पानी लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। इससे क्षेत्र में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से पाइप लाइन की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन



मोहल्ला गांधीनगर, लक्ष्मी नगर, आजाद नगर, राजीव नगर आदि मोहल्ले के लोग प्रदूषित पानी से परेशान है। मोहल्ले के रमन यादव, शैलेंद्र सिंह, आरपी सिंह, हरी दुबे, ओम दुबे आदि ने बताया कि पानी की टंकी के लिए बिछाई गई पाइप लाइन कई स्थानों से टूटी है। इसके चलते लोगों के घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है।


मोहल्ला लक्ष्मी नगर को जाने वाली पाइप लाइन नाले के अंदर से निकली हुई है। मोहल्ला गांधी नगर, नई बस्ती को जाने वाली पाइप लाइन जनता महाविद्यालय के निकट कई स्थानों से टूटी हुई है, जिससे लोग प्रदूषित पानी पीने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर पंचायत वासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें