फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजों के जमाने के पुल में दरार

Tue, 05 Jul 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
जर्जर पुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अजीतमल(औरैया)। कस्बे के दक्षिण ओर से निकली भोगनीपुर प्रखंड की निचली गंगा नहर पर 136 साल पुराना पुल दरकने लगा है। 100 साल की मियाद वाला पुल 36 साल अधिक चल जाने के बाद भी प्रशासन ने सुध नहीं ली। अब पुल दरकने के साथ ही ईंटे भी गिरने लगी है जिससे कभी भी पुल गिर सकता है।
विज्ञापन


सन 1880 में बने इस पुल की मियाद 100 साल थी। जिसके मुताबिक 1980 में नया पुल का निर्माण हो जाना चाहिए था लेकिन 36 साल अधिक समय गुजर चुका है। यह पुल हाईवे को सीधा झांसी मार्ग से जोड़ता है। वाहन इस नहर पुल को पार कर सेंगनपुर होते हुये जुहीखा पुल से होते हुए झांसी जाते हैं।

इस पुल से रोज सैकड़ों वाहन निकलते हैं। इसके अलावा आस-पास के कई गांव के लोगों का आवागमन भी इसी पुल से होता है। पुल पर बिना रोक टोक के झांसी से आने वाले ओवरलोड ट्रक और डंपर भी निकलते हैं।
विज्ञापन


पुल में दरार आ गई है और पुल की ईंटे भी गिरने लगी हैं। जिसके कारण किसी भी दिन हादसा हो सकता है। ऐसे में आस पास के ग्रामीण दहशत में है। मगर प्रशासन की नजर अभी तक इस पर नहीं पड़ी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें