मतदान केंद्र पर स्याही का निशान दिखाता दूल्हा।
- फोटो : अमर उजाला
जिले की सभी तीन विधानसभाओं (औरैया, बिधूना, दिबियापुर) में चुनावी महोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। शहर व ग्रामीण इलाकों के पोलिंग बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लग गईं। शहरी इलाकों में जलपान बाद में, की तर्ज पर तो ग्रामीण इलाकों में चौका बर्तन व खेत खलिहान छोड़कर बुजुर्ग व महिलाएं हाथों में पर्चियां लेकर बूथों की ओर कदम बढ़ाती नजर आईं। हालांकि सुबह से ही निकली चटक धूप में भी वोटों की बारिश थमी नहीं। देर शाम तक जिले भर के 1049 बूथों पर वोट बरसते रहे।
जिले में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। सुबह बूथों पर लंबी लंबी कतारें लगी तो अंदाजा लग गया था कि इस बार वोटिंग 60 प्रतिशत से पार करेगी। तेज धूप के कारण शुरुआती कुछ घंटे छिटपुट मतदान रहा, लेकिन दो बजते ही फिर वोटों की बारिश शुरू हो गई।
कुछ इस तरह रहा मतदान प्रतिशत
पोलिंग बूथों पर सुबह नौ बजे तक जिले में कुल 9.87 प्रतिशत मतदान रहा। जिसमें औरैया 8.5, बिधूना 9.92 व दिबियापुर 11 प्रतिशत रहा। इसके बाद दोपहर 11 बजे जिले का टोटल प्रतिशत 22.67 रहा। औरैया में 20.76, बिधूना 23.5 व दिबियापुर 23.75 प्रतिशत रहा। इसके बाद दोपहर एक बजे टोटल 40.58 प्रतिशत जिसमें औरैया में 37.5, बिधूना में 44.2 व दिबियापुर में 40.54 प्रतिशत मतदान रहा। इसके बाद तीन बजे टोटल 51.67 प्रतिशत रहा। जिसमें औरैया 47 प्रतिशत, बिधूना 52.2 व दिबियापुर 55.5 प्रतिशत रहा। देर शाम पांच बजे औरैया 61, दिबियापुर 59 व बिधूना 58 प्रतिशत रहा। जबकि अभी लाइन लगी हुई थी।
विधानसभा क्षेत्रों में वोटों का ग्राफ
सुबह नौ बजे
औरैया-8.5
बिधूना-9.92
दिबियापुर -11
सुबह 11 बजे
औरैया-20.76
बिधूना -23.5
दिबियापुर-23.75
दोपहर एक बजे
औरैया-37.5
बिधूना-44.2
दिबियापुर-40.54
दोपहर तीन बजे
औरैया-47
बिधूना 52.2
दिबियापुर 55.5
शाम पांच बजे
औरैया-61
बिधूना -58
दिबियापुर-59
औरैया जिले का फाइनल मतदान
औरैया टोटल-60.81
औरैया सदर -59.14
बिधूना-61.61
दिबियापुर-61.69