फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली जेवर चढ़ाने पर दुल्हन ने शादी से किया इंकार

Fri, 05 May 2017 12:30 AM IST
औरैया
विज्ञापन
इंस्पेक्टर से गुहार लगाते वर पक्ष के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर कोतवाली के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा में बुधवार की रात जालौन जिले के कुंडव से बारात आई थी। चढ़ावे में वर पक्ष के  नकली जेवर चढ़ाने से मामला बिगड़ गया। दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


वह मंडप में दूल्हे को छोड़कर कमरे में चली गई। मामला सुलटाने के लिए दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। दुल्हन पक्ष विदा न करने पर अड़ गया। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को कोतवाली की हवालात में बैठा दिया। देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास चल रहे थे।

मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी कृष्ण बिहारी पांडेय  की पुत्री तुलसी की शादी जालौन जिले के कुंडव गांव निवासी पप्पू के पुत्र दीपक से तय हुई थी। गुरुवार को बारात पहुंची। द्वारचार के बाद जयमाला का कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन


रात में  मंडप के नीचे दूल्हा व दुल्हन रस्मों को निभा रहे थे। तभी वर के पिता पप्पू ने जेवर चढ़ाए। जेवर नकली होने से दुल्हन पक्ष के लोग भड़क गए। दुल्हन शादी से इन्कार कर मंडप छोड़कर अपने कमरे में चली गई।

इससे सभी लोग सकते में आ गए। मझिया उदय नारायन ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। मामला नहीं सुलझ सका। इस पर दूल्हा पक्ष के लोगों ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की। इस पर दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। दुल्हन पक्ष ने शादी न करने की बात कहते हुए विदा करने से मना कर दिया। कोतवाली में मामला न सुलझने पर इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने दोनों पक्ष के लोगों को हवालात में बैठा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें