फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मकान का ताला तोड़ जेवर व सामान चोरी

Sun, 02 Mar 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। बेला-बिधूना मार्ग पर कीरतपुर स्थित एक मकान से चोर नकदी सहित एक लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह पड़ोसियों ने घर के मेन गेट का ताला टूटा देख गृहस्वामी को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की है। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के पुर्वा किंदरा निवासी विनोद कुमार बेला-बिधूना मार्ग की रौदापुर मोड़ पर कीरतपुर में परिवार के साथ रहते हैं। विनोद परिजन के साथ मकान में ताला लगाकर गांव गया था। रविवार को पड़ोसियों ने उसको घर के मेन गेट के ताले टूटे होने की जानकारी दी।
वापस लौटे विनोद ने घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी व बक्से के ताले टूटे हुए थे और सामान गायब था। विनोद ने बताया कि चोर घर से एक हार, अंगूठी, कंगन, एक डीजे की मशीन सहित एक लाख रुपये का सामान चोर कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलने पर घटनास्थल की जांच पड़ताल की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें