फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तक प्रदर्शनी उमड़ी छात्र-छात्राओं की भीड़

Tue, 06 Oct 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका इंटर कालेज में चल रही विशाल पुस्तक प्रदर्शनी के दूसरे दिन छात्र- छात्राओं समेत शहरवासियों की भीड़ उमड़ी। प्रदर्शनी में मंगलवार को निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, इसमें 60 बच्चों ने प्रतिभाग लिया। प्रदर्शनी में आई ज्ञानवर्द्धक पुस्तकों को पढने के लिए भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन



 
नगर पालिका इंटर कालेज में चल रही पुस्तक प्रदर्शनी के दूसरे दिन निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जूनियर वर्ग के बच्चों भाग लिया। निबंध लेखन का विषय- पर्यावरण एवं हमारे दायित्व रखा गया।


प्रतियोगिता को सुचारु रूप से सफल करने के लिए शिक्षक रमेश बाबू दुबे, ब्रहम कुमार पांडेय, आलोक त्रिवेदी ने अहम भूमिका अदा की। वहीं प्रदर्शनी में आई उपन्यास, साहित्य, व्यंग, ह्रास, कहानी, शायरी आदि पुस्तकों को पढ़कर लोगों ने आनंद उठाया।
विज्ञापन


 
कार्यक्रम आयोजक भारत प्रेरणा मंच के महासचिव अविनाश अग्निहोत्री ने बताया कि इस प्रदर्शनी में महापुरुषों से लेकर पुराने लेखकों की पुस्तकें लाई गई है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को अपने पूर्वजों एवं साहित्यकारों के बारे में विस्तृत जानकारी मिल सकेगी। पुस्तक प्रदर्शनी में पुस्तकों को पढ़ने के लिए पूरे दिन लोगों का तांता लगा रहा।


राष्ट्रीय स्तर के लेखकों और रचनाकारों की उत्कृष्ट पुस्तकें लोग पसंद कर रहे हैं। बुधवार सात अक्तूबर को प्रदर्शनी प्रात: 10 से रात्रि नौ बजे तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी में सात अक्तूबर को प्रात: 11 बजे लघु संभाषण प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसका विषय व्यक्तित्व के विकास में पुस्तकों का योगदान स्वच्छता और स्वास्थ्य से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें