फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फंदे से लटका मिला जीजीआईसी के वरिष्ठ सहायक का शव

Mon, 23 Feb 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी पर लखनऊ में तैनात एरवाकटरा जीजीआईसी के वरिष्ठ सहायक का शव शनिवार को लखनऊ स्थित उनके घर में फंदे से लटका मिला था। पुलिस मामले की जानकारी कर रही है।
विज्ञापन

लखनऊ के मानक सिटी के रहने वाले सुमित कुमार (47) गांव एरवाकटरा स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में वरिष्ठ सहायक तैनात थे। सुमित कुमार वर्तमान में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए लखनऊ के पार्क रोड स्थित राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम शिक्षा निदेशालय में ड्यूटी पर तैनात थे।
विज्ञापन

शनिवार रात उनका शव मानक सिटी स्थित उनके निवास पर पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला था। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें