कंचौसी। दिबियापुर थाना क्षेत्र के बिनपुरापुर गांव में रविवार रात एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
बिनपुरापुर निवासी कृष्ण गोपाल का बेटा सक्षम (22) रविवार शाम छह बजे के बाद घर से निकल गया था। थोड़ी देर में खेत में काम कर रहे बुआ के बेटे पप्पू ने कुछ दूरी पर उसका शव कदम के पेड़ पर फंदे से लटका देखा। सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची और शव देख बिलख पड़े। जांच और परिजन से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को नीचे उतार लिया। युवक की आत्महत्या के बीचे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि परिजन की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।