माध्यमिक शिक्षा परिषद् की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा
गुरुवार को पहले दिन गहमागहमी रही। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर
परीक्षार्थियों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच
पहले दिन की बोर्ड परीक्षा हुई। नकल रोकने को सचल दल व सेक्टर मजिस्ट्रेट
परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहे।
गुरुवार से हाईस्कूल व
इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा गहमागहमी के बीच शुरू हुई। शहर के तिलक इंटर
कालेज, गोपाल इंटर कालेज, नगर पालिका इंटर कालेज, भारतीय विद्यालय इंटर
कालेज, बुद्धमती इंटर कालेज के बाहर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़
जुटना शुरू हो गई।
सुबह की पाली में हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा होनी थी।
परीक्षार्थियों को गेट चेकिंग के बाद ही परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश
करने दिया गया। सभी केंद्रों पर समय के मुताबिक ही प्रश्नपत्र व उत्तर
पुस्तिकाएं वितरित की गई। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सचल दल व सेक्टर
प्रभारी सभी केंद्रों पर जाकर चेकिंग करते रहे।
पहले दिन की हाईस्कूल व
इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा गहमागहमी के बीच संपन्न हुई। वहीं शहर के
परीक्षा केंद्राें में कड़ाई के साथ परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्रों के पास
किसी को जाने नहीं दिया जा रहा था।
दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा
में भी पहले दिन की परीक्षा परीक्षार्थियों ने उत्साह के साथ दी। फिलहाल
पहले की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई।