फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गांव के विकास का खाका तैयार, 125 दिन रोजगार पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ब्लॉक भाग्यनगर की ग्राम पंचायत बूढ़ादाना में सेवा संकल्प अभियान के तहत रिफॉर्म उत्सव और विशेष ग्राम सभा बैठक का आयोजन किया गया। डीएम बृजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में जन-केंद्रित सुधारों, ग्रामीण सशक्तिकरण और विकसित ग्राम पंचायत प्लान को लेकर चर्चा की गई। डीएम ने ग्रामीणों से पंचायत को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्या ने बताया कि वीबी-जी राम जी अधिनियम 2026 के तहत ग्रामीण परिवारों को अब 100 दिनों के स्थान पर 125 दिनों के मजदूरी रोजगार की कानूनी गारंटी दी जाएगी। काम मांगने के 15 दिनों के भीतर रोजगार नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता और मजदूरी भुगतान में देरी होने पर विलंब क्षतिपूर्ति का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने बताया कि गांव में स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण के लिए 375 अनुमेय कार्यों में से कार्यों का चयन ग्राम सभा के माध्यम से किया जाएगा। बैठक में लखपति दीदी पहल, स्वामित्व योजना, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार-प्रसार भी किया गया। योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सोशल ऑडिट पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में डीआरडीए निदेशक मनीष कुमार मौर्या, एडीओ पंचायत, ग्राम प्रधान मोहित सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें