फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड बैंक में एमओ की तैनाती की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
औैरैया। ब्लड बैंक में जल्द ही एमओ (मेडिकल ऑफिसर) की तैनाती होगी। 28 अक्तूबर को हुए साक्षात्कार में आए चार डॉक्टरों की सूची संस्तुति के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन लखनऊ के पास भेजी गई थी। यहां से चारों के नाम पर मुहर लगाकर तैनाती के लिए निर्देश सीएमओ के पास आ गए हैं। अब उनकी तैनाती के लिए पत्र जारी किया जाएगा। ब्लड बैंक के लाइसेंस रिन्यूवल की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

पचास शय्या अस्पताल में सात साल से बंद पड़े ब्लड बैंक को फिर चालू करने के लिए अमर उजाला और स्वास्थ्य विभाग ने मुहिम छेड़ रखी है। 28 अक्तूबर को हुए साक्षात्कार में 22 पदों के सापेक्ष चार लोग ही पहुंचे थे। दो पैथोलॉजिस्ट अधिक उम्र होने की वजह से बाहर हो गए थे। साक्षात्कार के लिए गठित टीम ने चारों का नाम एनएचएम के पास अंतिम निर्णय के लिए भेजा था। यहां से उनकी तैनाती के लिए पत्र जारी करने के लिए संस्तुति मिल गई है। अब जल्द ही चारों प्रतिभागियों को पत्र जारी कर सूचित किया जाएगा। सीएमएस डॉ. लाखन सिंह ने खराब हो चुकी मशीनों के पुर्जों को बदलवा कर व कुर्सी, शीशों, कमरों की मरम्मत करवाकर तैयारी पूरी कर ली है। स्वास्थ्य विभाग से मेडिकल ऑफिसर (एमओ) की तैनाती होते ही लाइसेंस रिन्यूवल की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें