फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड बैंक तैयार, पैथोलॉजिस्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ब्लड बैंक की साफ सफाई करवाकर जरूरी सामान से लैस कर दिया गया है। अब सिर्फ पैथोलॉजिस्ट या संबंधित डॉक्टर के न होने से लाइसेंस रिन्यूवल की प्रक्रिया रुकी हुई है। पैथोलॉजिस्ट के आते ही ब्लड बैंक के रिन्यूवल की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

50 शय्या जिला अस्पताल में सात साल से ब्लड बैंक बंद पड़ा है। समय से ब्लड उपलब्ध न होने से अक्सर गंभीर मरीजों की जान सांसत में पड़ जाती है। अमर उजाला ने ब्लड बैंक को खुलवाने के लिए प्रमुखता से अभियान चला रखा है। इसका असर यह रहा कि बीते महीने समीक्षा बैठक में आए आयुक्त कानपुर मंडल ने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारियों से ब्लड बैंक के बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही जिलाधिकारी अभिषेक सिंह से महीने भर के अंदर इसे खुलवाने के बाबत कहा।
इसके बाद से ब्लड बैंक खुलवाने की दिशा में प्रयास तेज हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे चालू करने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रखा है। 50 शय्या जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. लाखन सिंह ने रात दिन एक कर बंद पड़े ब्लड बैंक को चालू करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कमरों के टूटे शीशे, केबिन, ब्लड निकालने में प्रयोग करने वाली कुर्सी तैयार कर ली गई है। सभी कमरों की साफ-सफाई करा दी गई है। 28 अक्तूबर को डीएम अभिषेक सिंह ने शासन से तैनात किए गए पैथौलॉजिस्ट के न आने पर साक्षात्कार कर चार लोगों की सूची शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

ब्लड बैंक पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। सिर्फ पैथालॉजिस्ट या समकक्ष डॉक्टर के आने का इंतजार है। चार लोगों का साक्षात्कार हो चुका है, इनकी सूची डीएम व सीएमओ ने शासन को भेज दी है। शासन से हरी झंडी मिलते ही इनकी तैनाती हो जाएगी। इसी के साथ रुकी हुई लाइसेंस रिन्यूवल की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकेगा। -डॉ. लाखन सिंह, सीएमएस, 50 शय्या जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें