फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर निपटने और ग्रामीण विकास पर ब्लाक प्रमुखों का जोर

विज्ञापन
शपथ लेते अजीतमल ब्लाक प्रमुख रजनीश पाण्डेय। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। जिले के सातों ब्लाकों में नवनिवार्चित प्रमुखों और 579 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मंगलवार को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ समारोह के बाद पहली बैठक हुई। इसमें विकास कार्यों पर चर्चा कर ब्लाक प्रमुखों ने कोरोना की तीसरी लहर से निपटने और ग्रामीण क्षेत्र के चौमुखी विकास पर जोर दिया। आवास, राशनकार्ड, पेंशन, बिजली, पानी सड़क के साथ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान मौजूद अधिकारियों ने भी विकास कार्य में कदम से कदम मिलाकर चलने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

सभी तक पहुंचेंगी मूलभूत सुविधाएं
बिधूना। एसडीएम राशिद अली खान ने बिधूना से नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख गीता सेंगर को शपथ दिलाई। इसके बाद पहली बैठक हुई। ब्लाक प्रमुख ने क्षेत्र का चौमुखी विकास कराने और कोरोना से निपटने के लिए रणनीति बनाई। उन्होंने ब्लाक क्षेत्र में अधूरे कार्यों को प्राथमिकता से कराने का निर्णय लिया। इसके साथ ही सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने का वादा किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे, मंजू सिंह, डा. नीरज सेंगर, गोविंद भदौरिया, लाल सिंह सेंगर, ऋषि पांडेय, शिव प्रसाद यादव, शिव प्रताप सिंह, संदीप राठौर, नीरज सेंगर आदि मौजूद रहे। (संवाद)
ग्राम पंचायतों में विकास का संकल्प
फफूंद। भाग्यनगर ब्लाक परिसर में मंगलवार दोपहर 12 बजे नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख रेशमा दोहरे को बीएसए चंदना राम इकबाल ने शपथ दिलाई। ब्लाक प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई और विकास पर बैठक की। बैठक में ब्लाक की ग्राम पंचायतों में भरपूर विकास कराने का संकल्प लिया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, नाली, खड़ंजा आदि कार्यों के लिए प्रस्ताव लेकर आम सहमति से कार्य कराने पर जोर दिया गया। शपथ समारोह के दौरान पूर्व विधायक प्रदीप यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा दोहरे, सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव सहित सपा के कई नेता मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

सदस्यों ने प्रस्ताव बनाकर सौंपे
औरैया। सदर ब्लॉक सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम सदर रमेश चंद्र यादव ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख नरेंद्र बाल्मीकि और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा, खंड विकास अधिकारी बब्बन प्रसाद मौर्य, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मोहर सिंह, लक्ष्मी देवी दिवाकर, रमेश बाबू पाल एडीओ एजी आदि मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद आयोजित बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने गांवों के विकास के संबंध में सड़कों के निर्माण के संबंध में प्रस्ताव रखे। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि प्रस्तावों पर कार्ययोजना तैयार कर अगली बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा होगी। (संवाद)
पात्र लोगों तक योजनाएं पहुंचाना प्राथमिकता
अछल्दा। ब्लाक परिसर में ब्लाक प्रमुख शरद राणा को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अहम चंद्र श्रीवास ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लाक में बैठक आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचाने का वादा किया। इस दौरान मौजूद राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत का लोगों ने स्वागत किया। शरद राणा ने बताया कि जिन लोगों को वृद्धावस्था पेंशन व राशन कार्ड का लाभ नहीं मिल रहा है, उन सभी पात्रों के राशन कार्ड बनवाए जाएंगे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर, अर्पित पोरवाल, आशुतोष गौर, व बूथ अध्यक्ष शिवपुर आदि लोग मौजूद रहे। (संवाद)
चुनावी मतभेद खत्म कर निष्पक्ष होगा विकास
एरवाकटरा। क्षेत्र पंचायत कार्यालय के सभागार में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख प्रियंका यादव समेत 43 बीडीसी सदस्यों को जिला सहायक निबंधक केके मिश्रा ने शपथ दिलाई। ब्लाक प्रमुख प्रियंका यादव ने कहा कि चुनाव के बाद मतभेद समाप्त हो जाते हैं। मेरे कार्यकाल में कोई निराश नहीं होगा। निष्पक्षता से पंचायतों में विकास होगा। इस दौरान श्रीप्रकाश यादव, मिथिलेश यादव, कल्लू यादव, अख्तर अली, वीनू सक्सेना, सुभाष वाजपेयी, श्रीकृष्ण यादव, रामपाल सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे। (संवाद)
गोशालाओं का होगा विकास
अजीतमल। कस्बे के एक गेस्ट हाउस में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख अवनीश उर्फ रजनीश पांडेय को एसडीएम अजीतमल विजेता ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम के बाद बैठक का आयोजन किया गया। लोकसभा क्षेत्र प्रभारी श्रीकांत पाठक की अध्यक्षता में शपथग्रहण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, केके राज (पूर्व विधायक), चेयरमैन रानी पोरवाल मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की गई। ग्रामीण क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के रास्ते में इंटरलॉकिग, गोशालाओं के रास्ते में खड़ंजा एवं टिन शेड आदि की व्यवस्था करने तथा विकास खंड कार्यालय परिसर में इंटरलॉकिंग तथा पार्क के सुंदरीकरण पर जोर दिया गया। बैठक में बीडीओ अश्वनी सोनकर, एडीओ पंचातय अतुल मिश्रा, एडीओ अखिलेश मिश्रा, अजय मिश्रा, उमेश, अम्भुज आदि मौजूद रहे। (संवाद)
शिकायत का मौका नहीं देंगे
सहार। क्षेत्र के मन्नूलाल द्विवेदी महाविद्यालय खंड विकास अधिकारी मुनीश कुमार सिंह ने ब्लाक प्रमुख आकाश सिंह को शपथ दिलाई। ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। बैठक के दौरान ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि ईमानदारी से क्षेत्र का चौमुखी विकास करेंगे कोई शिकायत का मौका नहीं देगे। क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। इस मौके पर राजेन्द्र सिंह, गोपी चरण वर्मा,अशोक दोहरे मंडल अध्यक्ष ,पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता, प्रबल प्रताप सिंह ,पंकज भदौरिया, अंशुल दुबे, विकास शुक्ला आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें