फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं के बीच हुई ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता

Thu, 03 Nov 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरमूपुर में हुआ। इसमें 14 विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताएं जूनियर और सीनियर दो वर्गों में हुईं। देर शाम प्रतियोगिताओं के समापन पर बीईओ औरैया ने विजेता प्रतिभागियों को शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीईओ सहार संजय कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए इस तरह के आयोजन जरूरी हैं।  प्रतिभाग हार से निराश न हों, बल्कि पूरे जोश से मैदान में उतरने की दोबारा कोशिश करें। छात्राओं ने स्वागत गीत व सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

देर शाम को प्रतियोगिता के परिणाम घोषित हुए। विजेताओं को बीईओ औरैया मनोज कुमार लाक्षाकार ने शील्ड देकर सम्मानित किया। सह समन्वयक संजय पांडेय ने बताया कि कबड्डी बालिका वर्ग में जूनियर स्कूल आनेपुर प्रथम, पढ़ीन द्वितीय, खोखो बालक वर्ग में जूनियर स्कूल सैनपुर प्रथम, आनेपुर द्वितीय, कबड्डी बालक वर्ग में जूनियर स्कूल सैनपुर प्रथम, आनेपुर द्वितीय, खोखो बालिका वर्ग में जूनियर स्कूल पढ़ीन प्रथम, आनेपुर द्वितीय, लंबी कूद में जूनियर स्कूल की शीलू प्रथम, दीक्षा द्वितीय रहीं।
विज्ञापन


 लंबी कूद में प्राइमरी बालक -बालिका में अन्नू प्रथम, कुलदीप द्वितीय, लंबी कूद बालक वर्ग में जूनियर स्कूल के शैलेंद्र प्रथम, जीतू द्वितीय, विमल तृतीय रहे। जूनियर स्कूलों के बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शैलेंद्र प्रथम, सूरज सिंह द्वितीय, राहुल तृतीय, पीटी में जूनियर स्कूल आनेपुर प्रथम, पढ़ीन द्वितीय, प्राइमरी बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में संगीता प्रथम, प्राइमरी बालक की 50 मीटर दौड़  में मोहसिन प्रथम, मुरारी द्वितीय, अंकित तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर स्कूलों की बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में प्रिया प्रथम, रोशन द्वितीय, मोहन तृतीय, जूनियर स्कूलों की बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में विमल प्रथम, हिमांशु पाल, आदित्य तृतीय, प्राइमरी बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कीर्ति प्रथम, दीपा द्वितीय, प्राइमरी बालकों की  100 मीटर दौड़ में राजरतन प्रथम, अमन द्वितीय, रिषी कुमार तृतीय, जूनियर स्कूलों की बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शीलू देवी प्रथम, प्रिया द्वितीय, रोशनी तृतीय रहीं। सौरभ कुमार सिंह, महेंद्र कुमार शुक्ला, निशांत विश्नोई, तहसीन अली, विपिन पांडेय, सौरभ सिंह, दीप्ती गुप्ता, मोहम्मद जावेद ने निर्णय दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें