फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर सूची का सत्यापन करेंगे बीएलओ

Fri, 20 Feb 2015 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को ब्लाक अजीतमल में क्षेत्र के बीएलओ की बैठक में तहसीलदार देवेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी आदित्य कुमार ने सूची के सत्यापन में सावधानी बरतने की जानकारी दी।
विज्ञापन


तहसीलदार देवेंद्र कुमार ने बताया कि बीएलओ अपनी-अपनी ग्राम पंचायत की मतदाता सूची का विधानसभा निर्वाचन नामावली की सूची से मिलान करेंगे। दोनाें मतदाता सूची उसी ग्राम पंचायत की हैं या नहीं। वहीं बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। खंड विकास अधिकारी आदित्य कुमार ने बीएलओ से कहा कि बीएलओ राष्ट्रीय कार्यक्रम के सबसे बड़े सहयोगी हैं। इनके बिना कोई भी चुनाव का कार्य पूर्ण नहीं हो सकता है। इसलिए राष्ट्रीय कार्यक्रम के पूरी ईमानदारी से सहयोग करें।
   
इस अवसर पर एडीओ पंचायत सुरेश कुमार पांडेय, ओमेंद्र चौहान, वीरेंद्र सिंह, अरविंद कटियार, जितेंद्र गुर्जर, रमन यादव, रविंद्र कुशवाहा, जय सिंह, रामकटौरी, सतीश चंद्र, राम सिंह, संतोष कुमार आदि बीएलओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें