फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा के लिए भाकियू ने भरी हुंकार

Sun, 28 Dec 2014 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन नेताओं ने रविवार को एक महापंचायत कर  किसानों को अधिग्रहीत भूमि का उचित मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया। भाकियू प्रदेश प्रभारी अजय अनमोल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के हक की लड़ाई में उनका पूरा सहयोग है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक सिटी निर्माण के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि का उचित मुआवजा दिलाने के लिए शीघ्र ही किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व यूपीएसआईडीसी के एमडी मनोज सिंह से मिलकर वर्तमान दर पर मुआवजा दिलाने की मांग करेगा। इसके साथ ही परिवार के लोगों को प्लास्टिक सिटी में नौकरी दिलाए जाने की भी मांग रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि ट्रांस गंगा सिटी उन्नाव की तर्ज पर औरैया जिले के किसानोें की भी मांग पूरी हो जाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संत कुमार तिवारी, ओेंकार सिंह राजपूत, प्रधान राकेश यादव, सुशील यादव, ज्ञान सिंह, सरनाम सिंह, संजय कुमार, ओम प्रकाश आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें