फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता की करंट से मौत

Sat, 22 Apr 2017 11:56 PM IST
औरैया
विज्ञापन
रोती बिलखती मां, बहनें व अन्य परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जैतापुर में शनिवार सुबह भाजपा कार्यकर्ता की घर पर करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। दो सालों से पत्नी से चल रहे तलाक के मुकदमे में शनिवार को सुनवाई थी।
विज्ञापन


जिसके लिए वह शुक्रवार शाम कानपुर से घर आया था। हादसे की सूचना मिलने पर सदर विधायक रमेश चंद्र दिवाकर व कई भाजपा नेता मृतक के घर पहुंचे और परिवारीजनों को ढांढस बंधाया।  

ग्राम जैतापुर निवासी विकास दुबे उर्फ मोहन (27) पुत्र स्व. बाबूराम शनिवार सुबह घर के बाहर बरामदे के बने शौचालय जा रहा था। इसी दौरान शौचालय के पास बंधा लोहे का तार उसकी गर्दन से टकरा गया। जिसमें बह रहे ने विकास को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


विकास को जमीन में गिरा देख परिजन दौड़ पड़े और उसे उठाकर जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंडियन ऑयल चौकी इंचार्ज चंद्रिका प्रसाद ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विकास की शादी रौशंगपुर निवासी अलका से दो साल पहले हुई थी। शादी के एक सप्ताह बाद ही पत्नी छोड़कर मायके चली गई। तब से वापस नहीं लौटी। परिजनों ने बताया कि विकास का पत्नी से तलाक को लेकर कोर्ट में मुकदमा चल रहा था।

जिसमें आज सुनवाई की आखिरी तारीख थी। विकास कानपुर की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। शनिवार को कोर्ट में सुनवाई होने के कारण वह शुक्रवार रात ही घर आया था। विकास की मौत से घर में कोहराम मच गया। बूढ़ी मां का तो रो-रो कर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि घर के बाहर लगी टीन में करंट आ गया। उसी टीन से लोहे का तार एक बंधा हुआ था। जिस पर कपड़े सुखाए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें