आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी, इसका फैसला प्रदेश के मतदाता करेंगे। प्रदेश की कानून- व्यवस्था को लेकर मतदाताओं में रोष है। यह बात जिले के प्रवासी व भाजपा के प्रांतीय नेता हनुमान मिश्र ने वार्ता के दौरान कही।
भाजपा नेता मिश्र ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान का सत्यापन कार्य होगा। पार्टी के निष्क्रिय सदस्यों को सक्रिय किया जाएगा। छह से 11 अगस्त तक बूथों और कैंपों के साथ सेक्टर वार टोली बनाकर सत्यापन कराया जाएगा।
मिश्र ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में विरोधी शक्तियों का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा। भाजपा की सरकार ही जनता को सम्मान सुरक्षा तथा विकास के रास्ते पर ले जा सकती है।
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनहित के कार्यों के बारे में जनता को अवगत कराएं और अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। वार्ता के दौरान अनिल जी त्रिपाठी, इटावा क्षेत्र सांसद प्रतिनिधि प्रेम कुमार गुप्ता, गोविंद मिश्रा, आशू शुक्ला, मानवेंद्र पोरवाल आदि थे।