औरैया। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय तुर्कीपुर में भाजपा जिला कार्यसमिति की योजना बैठक शनिवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने की।
बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग को लेकर रणनीति बनाई गई। वर्ग प्रभारी कानपुर कल्याणपुर से विधायक नीलिमा कटियार ने बताया कि 26 व 27 मई को भाजपा प्रशिक्षण वर्ग होगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा समय-समय पर अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करती रहती है। इस प्रशिक्षण के निमित्त पार्टी का जिला प्रशिक्षण वर्ग होना है। यह प्रशिक्षण वर्ग दो दिवसीय होगा। सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण वर्ग में रहना है। जिला प्रभारी आनंद सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग जिले के सभी मंडलों में संपन्न हो चुके हैं। मंडल के बाद अब जिले का भी जिला प्रशिक्षण वर्ग होगा।
जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि पार्टी का जिले का प्रशिक्षण वर्ग 26 व 27 मई को रंग महल रिसॉर्ट जालौन रोड औरैया में होगा। जिले के सभी पदाधिकारियों व कार्यसमिति के सदस्यों का प्रशिक्षण होगा।
इस मौके पर सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, महामंत्री यशवीर सिकरवार, विशाल शुक्ला, भूरे चौबे, रजनीश पांडेय, योगेंद्र कैथवार, माधव राजपूत, प्रतीक सिंह, आशीष दुबे, सोनू मिश्रा, शीलू कुशवाहा, सर्वेश भदौरिया, नूपुर सेंगर समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।