फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश मंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Wed, 31 Dec 2014 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश इकाई मंत्री गीता शाक्य ने अजीतमल क्षेत्र में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियाें से जन संपर्क कर उनमें जोश भरने का काम किया। वहीं पदाधिकारियों ने मंत्री का ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन


नगर अध्यक्ष अवनीश त्रिपाठी के आवास पर ढोल नगाड़े से कार्यकर्ताआें ने प्रदेश मंत्री गीता शाक्य का जोरदारी से स्वागत किया गया।

जिला उपाध्यक्ष रजनीश पांडेय के आवास पर प्रेस वार्ता में उन्हाेंने कहा कि क्षेत्र में जनसंपर्क का उद्देश्य पार्टी द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय स्तर के सदस्यता अभियान को गति देना तथा पार्टी की नीतियों का प्रसार करना है।

कि औरैया में डेढ़ लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश मंत्री गीता  शाक्य ने जनपद के कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर दावा किया कि औरैया जनपद पार्टी सदस्यता अभियान में प्रदेश में पहले स्थान पर रहेगा ।
विज्ञापन


कहा कि इस प्रदेश सरकार द्वारा किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। खाद्य व बीज महंगे हैं तथा उनकी कालाबाजारी से किसान पीड़ित है। वहीं धान क्रय केंद्राें पर बिचौलिए सक्रिय हैं,  जिससे किसानों को योजनाआें का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। प्रदेश सरकार इन पर अंकुश लगाने में अक्षम साबित हो रही है।
 
इस दौरान रजनीश पांडेय, अवधेश सिंह, तीरथ सिंह रजपूत, विशंभर सिंह भदौरिया, रजनीकांत शुक्ला, अवनीश त्रिपाठी, राजकुमार सेंगर, जयवीर सिंंह, मन्नू तोमर, श्यावीर, आशाराम राजपूत, रामअनुग्रह सिंह सेंगर, मोनू ठाकुर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें