फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: भाजपा प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया ने जन आशीर्वाद यात्रा निकाल किया शक्ति प्रदर्शन

Wed, 06 Mar 2024 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद वर्तमान सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने शहर से होते हुए जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन किया। इटावा से चलकर दोपहर बाद औरैया जिले में पहुंची यात्रा का भाजपाईयों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में भाजपा 80 सीटों पर अपना परचम फहराएगी।
विज्ञापन

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान डॉ.रामशंकर कठेरिया कई भाजपाईयों के साथ जुलूस में रथ पर खड़े होकर सभी से हाथ जोड़ते नजर आए। उन्होंने एक वार्ता के दौरान कहा कि केंद्रीय नेतृत्व में उन पर विश्वास दिखाते हुए एक बार फिर से इटावा संसदीय क्षेत्र की जनता की सेवा करने का मौका दिया है। कहा कि सपा के अखिलेश यादव एवं कांग्रेस के राहुल गांधी को राजनीति की समझ नहीं है। वह उससे पूरी तरह से अनभिज्ञ हैं। उन्होंने अबकी बार लोक सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की चार सौ सीटों पर जीत होने का दावा किया है। कहा कि इससे सभी विपक्षी दलों का खात्मा हो जाएगा। इस दौरान औरैया जिले में घुसते ही यात्रा का अजीतमल में भाजपाईयों ने जोरदार स्वागत किया। वहीं औरैया में भी उनका जगह-जगह भाजपाईयों ने स्वागत किया। जन आशीर्वाद यात्रा औरैया से सीधे कानपुर देहात की तरफ निकल गई।
इनसेट-
सांसद का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो रहा चर्चा का विषय
औरैया में पत्रकारों से वार्ता के दौरान सांसद डॉ.रामशंकर कठेरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस बार लोकसभा चुनाव में चार सौ सीटों का आकड़ा पार करते हुए सभी विपक्षी दलों को पूरी तरह से खत्म कर देगी। इस दौरान सांसद डॉ.रामशंकर कठेरिया ने जहां पार्टी हाईकमान का आभार जताया। तो वहीं बोले कि जनता ने उन्हें मौका दिया तो वह आगे पांच साल तक आगरा लोकसभा क्षेत्र का विकास और जनता की सेवा करेंगे। वहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी की इटावा सीट से चंद्रशेखर रावण के चुनाव लड़ने की चर्चा पर प्रश्न के जवाब में कहा कि रावण तो कभी हारा नहीं। जीत तो राम की ही होगी। रावण दुर्दशा कराए तो मैदान में आए। राम की तो जीत होनी हीहै। वहीं उन्होंने अखिलेश यादव पर भी तंज कसा। कहा कि अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से डर गए, नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें