फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलराया-पनवाड़ी मार्ग से नहीं हटवाए बिजली पोल

Wed, 17 Feb 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलराया-पनवाड़ी मार्ग को फोरलेन बनाए जाने को भेजे गए 36 करोड़ के प्रस्ताव पर स्वीकृति लगनी अभी शेष है। इसके बावजूद बिजली विभाग ने मार्ग के दोनों तरफ निर्धारित दायरे में पोल लगवा दिए हैं। मामले में पीडब्लूडी विभाग ने नोटिस जारी कर पोल हटवाने को कहा। लेकिन बिजली विभाग ने संज्ञान नहीं लिया। मामले में पीडब्लूडी एक्सईएन ने दोबारा बिजली अधिकारियों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


पीडब्लूडी विभाग की ओर से आठ जिलों को जोड़ने वाले बिलराया-पनवाड़ी मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए छह माह पूर्व केंद्र व प्रदेश शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। जिस पर केंद्र की ओर से सकारात्मक इशारे मिले। इस पर पीडब्लूडी ने मार्ग को फोर लेन बनाए जाने के लिए 36 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया। एक्सईएन एके अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही इस पर संस्तुति मिलने की उम्मीद है।

फोरलेन के भेजे गए प्रस्ताव को बैठकों में एक्सईएन पीडब्लूडी की ओर से अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। इसके बावजूद बिजली विभाग के अधिकारियों ने मार्ग के दोनों तरफ 33 हजार केवीए की लाइन बनाए जाने को पोल खड़े करवा दिए। जानकारी होने पर पीडब्लूडी विभाग की ओर से बिजली विभाग को इस तरह की कार्रवाई न करने और लगाए गए पोल उखाड़ने को नोटिस जारी किया। इस पर भी बिजली अधिकारियों ने बिजली पोलों को सड़क किनारे लगवाने का काम पूरा कर लिया। वहीं एक्सईएन बिजली से जब इस पर बात की गई तो उनका साफ कहना था कि अगर पीडब्लूडी विभाग उनके पोल उखड़वाता है तो इसके लिए वह उनसे हर्जाना वसूलेंगे।
विज्ञापन


जानकारी के बाद भी बिजली विभाग ने बिलराया-पनवाड़ी पर सेंटर से 12 मीटर एक तरफ के निर्धारित दायरे में पोल लगा दिए हैं। मामले को पूर्व में डीएम के संज्ञान में लाते हुए बिजली विभाग को उक्त पोल तुरंत उखड़वाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद उनकी बात सुनने की जगह बिजली विभाग ने सभी पोल लगवा दिए। बिजली विभाग की हर्जाना वसूले जाने की मंशा किसी भी सूरत में पूरी नहीं होने दी जाएगी। नोटिस के बाद भी मनमानी करने पर उन्हें दोबारा नोटिस भेजा जा रहा है।
                                एके अग्रवाल
                              एक्सईएन पीडब्लूडी


कोट=-=------
बिलराया- पनवाड़ी मार्ग पर बिजली विभाग की ओर से पोल लगाए जाने का नोटिस संज्ञान में है। इसमें फोन लेन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। चूंकि यह बात अभी तक साफ नहीं हुई है कि यह प्रस्ताव कब तक स्वीकृत हो जाएगा। ऐसे में बिजली की लाइन का भी काम नहीं रोका जा सकता। ऐसी स्थिति में शासन से ही यह बात साफ हो पाएगी कि हर्जाना दिया जाएगा या नहीं।
विज्ञापन

माला श्रीवास्तव, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें