अटसू। नेहरू युवा केंद्र औरैया के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गांव बिलावा में किया गया। इसमें वॉलीबाल मैच बिलावा और टडवा बिकू के बीच खेला गया। इसमें बिलावा की टीम विजेता रही।
200 मीटर दौड़ में प्रिंस प्रथम, संतोष राठौर द्वितीय व संदेश तृतीय स्थान पर रहे। वहीं 400 मीटर दौड़ में हर्ष निषाद प्रथम, राजदीप द्वितीय व रामजी तृतीय स्थान पर रहे। 1600 मीटर दौड़ में प्रांशु प्रथम, दीपेश द्वितीय व दिव्यांशु तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी में अनंतराम विजेता, उपविजेता सोनासी रही। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के युवा प्रभारी अनवर वारसी ने कहा खेलकूद से युवाओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को इस दौरान पुरस्कृत भी किया गया। (संवाद)