फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टरकी टक्कर से बाइक सवार की मौत, जाम लगाया

विज्ञापन
फोटो12एयूआरपी 36- टक्कर से मृत हुए युवक के शव के पास रोती-बिलखती पत्नी सुधा व अन्य परिजन - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
सहायल थाना क्षेत्र के गांव गपचरियापुर-सौंथरा अड्डा के पास तेरहवीं से लौट रहे बाइक सवार जीजा-साले को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में साले की मौत हो गई जबकि जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से नाराज लोगों ने औरैया-कन्नौज मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

गांव हर्राजपुर निवासी शिव सिंह (35) पुत्र प्रेम सिंह गांव सेंगनपुर मुरादगंज निवासी बहनोई नीलेश (28) पुत्र ज्ञान सिंह के साथ बाइक से भूलाहार से बहन की सास की तेरहवीं से होकर लौट रहे थे। शुक्रवार शाम लगभग साढ़े सात बजे गपचरियापुर-सौंथरा अड्डा के पास पीछे से आए अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
शिव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बहनोई नीलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी सहार में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल व कागजों से उनके परिजनों को सूचना दी। मृतक की पत्नी सुधा देवी परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गई। मृतक के तीन पुत्र हैं। जिसमें सबसे बड़ा पुत्र देवांशु (15), रजनीश (12) व सबसे छोटा दशरथ (8) है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर समेत भाग गया।
उसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि शिव सिंह बाइक चला रहा था। वह हेलमेट भी पहने था। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने औरैया-कन्नौज मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर दिबियापुर व सहायल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें