फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला। थाना क्षेत्र के बिधूना मार्ग पर कैथावा मोड़ के पास बेला की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवकों को सामने से टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार ने घायल को एंबुलेंस से घायल के सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बेला थाना क्षेत्र के गांव कोहराई निवासी कौशल (19) पुत्र सुभाष सविता गांव के चाचा रविंद्र जाटव पुत्र अहिवरन के साथ बुधवार दोपहर बाइक से बिधूना गया था। लगभग दो बजे घर लौटते समय कैथावा मोड़ के सामने बेला की तरफ से आए एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
इसमें गंभीर घायल कौशल ने मौके पर ही दम ताेड़ दिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना एंबुलेंस समेत थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर एंबुलेंस से घायल को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। जहां उसका प्राथमिक उपचार चल रहा है। ट्रैक्टर को चालक मौके से लेकर भाग गया। पुलिस ने कौशल के परिजनों को फोन से सूचना दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

पिता सुभाष ने बताया की उसके दो पुत्र अनुज व कौशल एवं तीन पुत्री रोली, अंजली, छुटकी है। कौशल ने इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। पूर्वा सुजान स्थित जनता इंटर कॉलेज में पढ़ाई करता था। मां गुड्डी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर का पता लगाया जा रहा है। शिकायती पत्र मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें