फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार लुटेरों ने युवती से लूटे कुंडल, मोबाइल व रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के भसोरा पुल के पास रविवार को पल्सर सवार दो लुटेरों ने गांव का पता पूछने के नाम पर युवती से कुंडल, मोबाइल व रुपये लूट लिए। ग्रामीण के मोबाइल फोन से युवती से सूचना पुलिस को दी। सूचना के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंच सकी।
विज्ञापन

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी केशव कुमार की बेटी प्रियंका ने बताया कि वह रविवार शाम करीब 5:30 बजे रामगढ़ सेे बाजार करने के बाद ऑटो से भसोरा पुल पर उतरकर पैदल घर जा रही थी। तभी पुल के पास पल्सर सवार दो युवक आए और प्रियंका को एक गांव का पता पूछाने के रोका।
सुनसान जगह होने पर बाइक सवार लुटेरों ने उसके कान के कुंडल उतरवा लिया और 500 रुपये, दवा व मोबाइल छीनकर भाग गए। घटना के बाद वह वहीं पर खड़ी होकर रोने लगी।
विज्ञापन

तभी वहां गुजरे गांव के कुछ लोगों ने युवती को रोता देख उससे पूछताछ की। युवती ने ग्रामीण की फोन से एसपी व बिधूना पुलिस को लूट की सूचना दी। सूचना के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। बाइक सवार लुटेरों की तलाश की जा रही है।
-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें