फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बाइक सवार दंपती से लूट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के बाबरपुर-फफूंद मार्ग पर बाइक सवार दंपती को बाइक सवारों ने लूट लिया। घटना में दंपती सहित उनका पुत्र गिरकर घायल हो गया।
दिबियापुर थाना क्षेत्र के देवराय का पुर्वा गांव निवासी संजीव कुमार शनिवार को इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के लखना कस्बा जा रहा था। बाइक पर पत्नी सोनी और पुत्र गुलशन को बिठाकर ले जा रहा था। फफूंद कस्बा से एक अन्य बाइक सवार युवक उसके पीछे चलने लगा। अजीतमल क्षेत्र के राऊपुर गांव के पास उसने झपट्टा मारकर पत्नी सोनी के गले से सोने की जंजीर और मंगलसूत्र लूट लिया।
घटना के समय बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। जिससे संजीव, उसकी पत्नी सोनी और पुत्र गुलशन गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस संजीव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई। जहां उसका इलाज किया गया। संजीव ने बताया कि करीब दो लाख रुपये कीमत के जेवर लुटेरों ने पार कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि संजीव की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास रोड किनारे लगे सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें