फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 27 Jun 2016 11:48 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिरूहूली स्थित बसंत पेट्रोल पंप पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर एक को सैफई रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही मौत हो गई। दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था। 0
विज्ञापन


 कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चौकी निवासी लल्लन (45) पुत्र छेदी लाल अपने चचेरे भाई पूर्व प्रधान पप्पू (32) पुत्र प्यारे लाल के साथ बाइक से औरैया पत्नी की दवाई लेने आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक चिरूहूली के पास स्थित बसंत पेट्रोल पंप के समीप पहुंची। तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर पीछे बैठे लल्लन उछलकर दूर सड़क पर जा गिरा।

वहीं, बाइक चालक पप्पू सड़क किनारे जाकर गिर पड़ा। दोनों घायलों कोे सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डाक्टरों ने गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद लल्लन को सैफई रेफर कर दिया। सैफई जाते समय लल्लन की रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि पप्पू का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें