फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बाइक सवारों ने बकरी व्यापारी से की टप्पेबाजी, 27 हजार पार

Sat, 14 Jun 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। बाइक सवार दो युवकों ने पहले बकरी व्यापारी से रास्ता पूछा, फिर उसे बाइक पर लिफ्ट देकर बिठा लिया। करीब एक किमी. दूर भिखरा गांव के पास उसके जेब से 27 हजार पार कर दिए।
विज्ञापन

बाद में टप्पेबाजों ने मोबाइल छूटने की बात कहकर व्यापारी को बाइक से उतार दिया। पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव ढरकन रामगढ़ निवासी बकरी व्यापारी राधाचरण शुक्रवार को बिधूना बाजार आया था।
27 हजार की बकरी बेचने के बाद वह घर जा रहा था। उसने पुलिस को बताया कि सुबह 10 बजे नगर पंचायत कार्यालय से कुछ दूर बाइक सवार दो युवक आए और रामगढ़ का रास्ता पूछा। फिर उसे बहाने से बाइक पर बिठा लिया।
विज्ञापन

रास्ते में टप्पेबाजों ने उसकी जेब से 27 रुपये पार कर दिए। भिखरा धर्मकांटे के पास मोबाइल घर पर छूटने की बात कहकर दोनों ने उसे बाइक से उतार दिया। रास्ते में पीड़ित ने अपनी जेब कटी देखी तो वो दंग रह गया। उसके रुपये भी गायब थे।
सूचना पर कोतवाल ने घटना की जांच की। पुलिस ने तिराहे पर दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि एक व्यक्ति ने घटना की जानकारी दी है। पीड़ित बकरी व्यापारी ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें