फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत

Fri, 03 Mar 2017 12:10 AM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पति के साथ बाइक पर बहन के घर से लौट रही महिला को ट्रक ने रौंद दिया। आधे घंटे तक तड़पती रही महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान एक घंटे तक नेशनल हाईवे पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन


 कानपुर नगर के गांव शीशपुर थाना नरवल निवासिनी बेबी शुक्ला (45) , पति शिवदत्त के साथ बुधवार को अपनी बहन के यहां जमलापुर कुठोंद जालौन गई थीं। गुरुवार को बाइक से बहन के घर से लौट रही थी। दोपहर लगभग 12 बजे वह सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव महटौली के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार महिला सड़क  पर गिर पड़ी और ट्रक उसे को रौंदता हुआ कानपुर की ओर निकल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम और एंबुलेंस को दी। घटना के आधे घंटे बात पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

इधर, हादसे से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। सीओ सिटी, कोतवाल ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया और शव को जिला अस्पताल ले आये। इस दौरान करीब एक घंटे तक नेशनल हाईवे पर आवागमन ठप रहा। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद ही घटना की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


आधे घंटे तक सड़क पर तड़पती रही महिला
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हादसे के बाद तुरंत पुलिस और एंबुलेंस के लिए सूचना दे दी गई थी, लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। पुलिस भी आधे घंटे बाद आई। ऐसे में महिला ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।
घटना स्थल पर मौजूद रहने वाले ग्रामीणों की मानें घटना के वक्त हाईवे पर अधिक वाहन नहीं थे। इस पर वे अस्पताल ले जाने के लिए वाहन का इंतजाम नहीं कर सके। चालक ट्रक तेजी मेें कानपुर की ओर लेकर भाग निकला। ट्रक का नंबर कुछ लोगों ने नोट किया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। ग्रामीणों ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम, समाजवादी एंबुलेंस को दी गई।

लेकिन पुलिस आधे घंटे बाद पहुंची। पुलिस पहुंची तो घायल महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इधर, जाम लगाने वाले ग्रामीणों ने पुलिस के प्रति गुस्सा जताया। कहा कि यदि रुपये के लेन-देन का मामला होता तो पुलिस जरूर जल्दी आती है। वहीं ग्रामीणों ने यह भी बताया कि समाजवादी एंबुलेंस को तीन बार फोन किया गया। हर बार 10 मिनट में पहुंचने की बात कही गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें