फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार दरोगा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार दरोगा को गली से निकल रहे तेज रफ्तार ऑटो चालक ने टक्कर मार दी। जिससे दरोगा बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरोगा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दरोगा के हाथ में फैक्चर आने पर उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली उप निरीक्षक प्रवेंद्र कुमार पुत्र दीनदयाल शुक्रवार को निर्धारित प्वाइंट तहसील के पास स्थित मस्जिद पर ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक तहसील के पास पहुंची ही थी कि तभी अचानक गली से तेज रफ्तार से निकले एक ऑटो के चालक ने उनकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दरोगा को गिरतेे देख आसपास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे और घायल दरोगा को उठाया। साथ ही सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हाथ में फ्रैक्चर होना बताया। इस पर डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें