औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में दिबियापुर रोड पर देर रात अन्ना मवेशी से बचने में बाइक सवार गिर गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शहर के मोहल्ला गोविंद नगर निवासी धीरज दुबे (36) सोमवार की रात 10 बजे बाइक से दिबियापुर जा रहे थे। जैसे ही उसकी बाइक दर्शन महाविद्यालय के सामने पहुंची। तभी एक अन्ना मवेशी बाइक के सामने आ गया। बचने में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। सिर पर चोट लगने से मौत हो गई।
शिनाख्त न होने पर कुछ लोगों ने रात में उसकी फोटो व बाइक सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पड़ोसियों ने उसे पहचान कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने रात में ही उसका पोस्टमार्टम करा दिया। मंगलवार सुबह धीरज का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के दो छोटी पुत्रियां हैं।