फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

Sat, 18 Mar 2017 12:24 AM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
मौके पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय ककोर स्थित एआरटीओ कार्यालय से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद ट्रक चालक फफूंद की ओर भाग निकला। घटना से गुस्साए लोगों ने मौके पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। बाइक सवार हेलमेट नही लगाए थे।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। फफूंद थाना क्षेत्र के गांव देवरपुर निवासी सुनील मिश्रा (45) पुत्र मन्नीलाल गांव के ही युवक विमल कुमार (25) पुत्र ब्रज लाल दोहरे के साथ बाइक से जिला मुख्यालय स्थित एआरटीओ कार्यालय गये थे। काम होने के बाद दोनों बाइक से लौट रहे थे। विमल बाइक चला रहा था। दिबियापुर रोड स्थित नहर के पास पीछे से मौरंग लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर पड़े।

ट्रक के नीचे आये सुनील मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विमल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फफूंद की ओर भाग निकला। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस के देरी से पहुंचने पर लोगों ने सड़क जाम कर दी। इधर मौके पर पहुंचे कोतवाल ने गुस्साए लोगों को शांत करा जाम खुलवाया। घायल को सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर मृतक के परिजन पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें