फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
मोनू की फाइल फोटो - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बेला। कानपुर-बेला मार्ग पर बेला थाना क्षेत्र के फकीरे पूर्वा मोड़ के सामने तेज रफ्तार कार बाइक सवार युवक को टक्कर मार सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। परिजन घायल युवक को बेला सीएचसी से कन्नौज और उसके बाद कानपुर के हैलट अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

फकीरे पुरवा निवासी मोनू (30) बाइक से गेहूं लेकर मंगलवार दोपहर बेला जा रहा था। तभी कानपुर मार्ग पर बेला की तरफ से कानपुर जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया और कार सड़क से नीचे खड्ड में जा गिरी। ग्रामीणों को आता देख कार में सवार युवक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी बेला ले गई।
हादसे की जानकारी पर परिजन अस्पताल पहुंचे। इसी बीच युवक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे कन्नौज मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। आराम नहीं मिलने पर परिजन युवक को कानपुर के हैलट अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। बेला थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि मौके से कार को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें