अटसू। कोतवाली क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बुआ और भतीजा घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। वहां से महिला को सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।
गांव सुरजनपुर निवासी कुसमा देवी (55) अपने भतीजे गांव जुआ निवासी शरद कुमार (38) के साथ बाइक से जा रही थीं। शरद अपनी बुआ को उनके गांव छोड़ने जा रहा था। बाइक गांव बल्लापुर के पास जुआ पुल स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे ओवरब्रिज के पास पहुंची, तभी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बुआ-भतीजे घायल हो गए।
हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। दोनों को सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने कुसमा देवी को गंभीर हालत में सैफई के लिए रेफर कर दिया। कोतवाल ललितेश नारायन त्रिपाठी ने बताया कि हादसे की जानकारी है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)