फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में पीछे से घुसी बाइक, युवक की मौत

Wed, 01 Oct 2025 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो 01 एयूआरपी 41 मोहम्मद रियाज फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
एरवाकटरा। किशनी- एरवाकटरा मार्ग पर आर्य गुरुकुल स्कूल के समीप खड़े ट्रैक्टर में पीछे से बाइक घुस गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। परिजन उसे सीएसी लाए, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गांव भटपुरा एरवा कुईली निवासी मोहम्मद रियाज (40) पुत्र गांव में ही वाहनों की मरम्मत करते थे। बुधवार सुबह वो दुकान का सामान लेने के लिए बाइक से इटावा गया था। वहां से शाम करीब सात बजे मोहम्मद रियाज घर आ रहा था। रास्ते में किशनी रोड अवनीश शाक्य के घर समीप पहले से खड़े ट्रैक्टर से उसकी बाइक टकरा गई। घायल रियाज को परिजन सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिवार में चीख चीत्कार मच गई। थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें