फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: राहगीर को टक्कर मारकर पलटी बाइक, तीन जख्मी

Tue, 29 Apr 2025 06:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के बेला-बिधूना मार्ग पर कीरतपुर गांव में एक तेज रफ्तार बाइक सड़क पार कर रहे ग्रामीण से टकरा गई। हादसे में ग्रामीण के साथ ही बाइक सवार दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


बाइक सवार युवक गल्ला आढ़त पर अपने गेहूं बेचने के लिए बिधूना आए थे। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया गया। यहां से एक युवक को कानपुर रेफर कर दिया गया।


बेला थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर खड़गपुर निवासी सौरभ कश्यप (22) अपने दोस्त अंकित (18) के साथ अपने घर से ट्रैक्टर में गेहूं लादकर बेचने के लिए बाइक से बिधूना आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बेला-बिधूना मार्ग पर कीरतपुर गांव के पास पहुंची, वहां गांव के पास बने कट से सड़क पर कर रहा 50 वर्षीय ग्रामीण टुल्ली से उनकी बाइक टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में बाइक वहीं गिर गई। बाइक के टकराने से सौरभ, अंकित व टुल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस व परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद घायल टुल्ली की गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। अन्य दोनों घायलों का इलाज कर घर भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि घायल टुल्ली को गंभीर होने पर रेफर किया गया। उनकी तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें