कोतवाली में लगी परिजनों और ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : amar ujala beuro
क्षेत्र के गांव महासुख की मढ़ैया में गुरुवार रात निमंत्रण में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहे बाइक सवार पेड़ से टकराकर खड्ड में जा गिरे। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल से हेलमेट न मिलने पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
अछल्दा क्षेत्र के गांव रठा निवासी विपिन(22) पुत्र समर सिंह अपने ताऊ के लड़के संतोष यादव (50) पुत्र जमादार सिंह के साथ गुरुवार को क्षेत्र के महासुख की मढ़ैयां स्थित रिश्तेदारी में एक निमंत्रण में आए थे। शुक्रवार सुबह दोनों बाइक से अपने गांव के लिए चल दिए। गांव हुकुमपुर डेरा बंजारन के समीप उनकी बाइक एक शीशम के पेड़ से टकराती हुई खड्ड में जा गिरी। इससे दोनों की मौत हो गई। सूर्योदय होने पर जब राहगीरों की नजर पड़ी तब उन्होंने इसकी सूचना अजीतमल कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त कराई।
सूचना पर परिजन भी रोते-बिलखते पहुंच गए। घटना कैसे हुई यह कोई नही जानता। अनुमान लगाया जा रहा कि किसी वाहन से बचने के चक्कर में बाइक बेकाबू होकर पेड़ से टकराई है। वहीं अंधेरा होने के कारण किसी ने ध्यान नही दिया। अगर उसी समय इलाज मिलता तो शायद जान बच सकती थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।