फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सड़क पर गिरी बाइक, बिजली मैकेनिक की मौत

Sun, 17 May 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-6-रमेश। फाइल फोटो 
विज्ञापन
रुरुगंज। बिधूना कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार मैकेनिक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गांव सराय महाजन के पास हुआ।
विज्ञापन

गांव रुरुखुर्द निवासी रमेश (36) इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का मैकेनिक था। बताया जा रहा है कि वह बाइक से किसी काम के सिलसिले में जा रहा था। जैसे ही वह गांव सराय महाजन के पास पहुंचा तभी तेज रफ्तार होने के कारण उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। उसे सीएचसी ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
रमेश की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। पत्नी रुचि का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने पीछे एक बेटा और पत्नी को बिलखता छोड़ गया है। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें