संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। सौंधेमऊ स्थित मंदिर में पूजा कर वापस ब्रह्मनगर लौट रहे बाइक सवार वृद्ध की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह सुरान रोड होते हुए भरसेन गेट पर गड्ढे की चपेट में आकर वह बाइक समेत आगे जा गिरे। सिर पर गहरी चोट आने से खून से लथपथ हो गए। पुलिस उन्हें लेकर चिचौली अस्पताल लेकर पहुंची जहां डाॅक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।
ब्रह्मनगर निवासी प्रदीप कुमार बाजपेई (60) रविवार दोपहर सौंधेमऊ में काली माता मंदिर में पूजा अर्चना के लिए गए थे। जहां से वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे। सुरान रोड पर भरसेन गेट के पास सड़क के एक गड्ढे की चपेट में आकर वह बाइक समेत गिर गए। सिर व चेहरे पर गहरी चोटें आईं। मौके पर सदर कोतवाली पुलिस पहुंची। 100 शैया जिला अस्पताल चिचौली ले जाया गया।
जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर घटना की सूचना पर मृतक का बेटा अंबुज मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सदर कोतवाल भूपेंद्र राठी ने बताया कि गड्ढे में अगला पहिया फंस जाने से बाइक सवार आगे की ओर सिर के बल जा गिरे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।