फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पिकअप से टकराई बाइक, पंचायत मित्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के जालौन रोड पर पिकअप व बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार युवक गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जनपद जालौन के उमरी निवासी रजनीशकांत गांव में पंचायत मित्र के पद पर तैनात था। किसी काम से बाइक से औरैया आया हुआ था। जब वह औरैया से वापस अपने गांव जा रहा था तभी जालौन रोड पर एक पेट्रोल पंप के सामने उसकी बाइक को तेजी से चलते हुए दूध लादकर आ रही एक पिकअप में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रजनीश कांत उछलकर दूर जा गिरा और उसके सर में गंभीर चोट आने के चलते उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि बाइक सवार रजनीश कांत मोबाइल से किसी से बात करते हुए बाइक चला रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र राठी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन भी सूचना पर मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें